{"_id":"6afa67d7a8970a9a6a0a993b","slug":"greater-noida-police-arrested-two-criminals-following-an-encounter-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: जमानत पर बाहर आकर चेन लूट करने लगा बदमाश, मुठभेड़ के बाद साथी संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: जमानत पर बाहर आकर चेन लूट करने लगा बदमाश, मुठभेड़ के बाद साथी संग गिरफ्तार
Mon, 16 Nov 2026 07:48 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:48 AM IST
सार
बदमाशों की पहचान दीपू उर्फ पप्पू निवासी बडेसरा पाली अलीगढ़ और मोनू निवासी घटकना मौदहा हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों चेन स्नेचर हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एक बदमाश जमानत पर जेल से बाहर आकर अपराध कर रहा था तो दूसरा पूर्व में मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल रहा था। दोनों पर विभिन्न थानों में चोरी, लूट आदि के मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रविवार देर रात कोतवाली पुलिस ढकिया बाबा गोल चक्कर के पास चेंकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों की बाइक फिसल गई। गिरने के बाद दोनों ने पुलिस ने फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
बदमाशों की पहचान दीपू उर्फ पप्पू निवासी बडेसरा पाली अलीगढ़ और मोनू निवासी घटकना मौदहा हमीरपुर के रूप में हुई है। इस समय दीपू ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव और मोनू भंगेल में रह रहा था। दोनों के पास से चोरी की एक बाइक और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दोनों चेन स्नेचर हैं। मोनू चेन स्नेचिंग में जेल जा चुका है। इस समय जमानत पर जेल से बाहर चल रहा था। वहीं जून माह में मुठभेड़ के दौरान दीपू फरार हो गया था। तब उसका साथ राजेंद्र उर्फ लल्लू लूट की चेन के साथ गिरफ्तार हुआ था। उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। दीपू पर 8 मुकदमें और मोनू पर 19 मुकदमें दर्ज हैं।
