Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Diwali celebrated at Mahadev Apartments in Noida Sector 73 people rejoice over India victory
{"_id":"6af8877984c038c3fe049e36","slug":"video-diwali-celebrated-at-mahadev-apartments-in-noida-sector-73-people-rejoice-over-india-victory-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा के सेक्टर-73 महादेव अपार्टमेंट में मनी दीवाली, भारत की जीत पर झूम उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा के सेक्टर-73 महादेव अपार्टमेंट में मनी दीवाली, भारत की जीत पर झूम उठे लोग
जैसे ही आखिरी गेंद पर मोहित उल्वा ने चौका मारा, नोएडा के सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में पटाखों की गूंज और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर खिताब जीता, तो महादेव अपार्टमेंट के लोगों ने इस जीत को दीवाली की तरह मनाया।पाकिस्तान के 337 रन के जवाब में जब भारत के 252 रन पर 8 विकेट गिर गए, तो सोसाइटी के कॉमन हॉल में बैठे लोगों की सांसें थम गईं। बच्चे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे थे, बुजुर्ग टीवी से नजर नहीं हटा रहे थे। फिर मनल चौहान और मोहित उल्वा ने बाजी पलट दी। आखिरी गेंद पर चौका लगते ही पूरा अपार्टमेंट खुशी से झूम उठा।
जीत के बाद अपार्टमेंट में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, बच्चों ने पटाखे फोड़े और महिलाओं ने आरती उतारकर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। बच्चों ने कहा -आज बाल दिवस भी है और भारत की जीत भी, इससे बड़ी दीवाली क्या होगी। अरबिंद सिंह ने कहा कि इन बच्चों ने दिखा दिया कि हिम्मत कभी नहीं हारनी चाहिए। 8 विकेट गिरने के बाद भी भारत ने हार नहीं मानी। महादेव अपार्टमेंट में यह जश्न सिर्फ क्रिकेट की जीत का नहीं था, यह देश के प्रति प्रेम और बच्चों के हौसले का जश्न था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।