Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MHA: Home Minister Amit Shah interacts with 135 IPS trainees; discusses national security, law and order

गृह मंत्रालय: 135 प्रशिक्षु आईपीएस से गृह मंत्री अमित शाह का संवाद; राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था पर चर्चा

Sat, 14 Nov 2026 09:46 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 14 Nov 2026 09:46 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आईपीएस के 78वें नियमित भर्ती बैच के 135 प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, प्रभावी पुलिसिंग, साइबर अपराध और ड्रग्स के नेटवर्क से निपटने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, संवेदनशीलता और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

विज्ञापन
MHA: Home Minister Amit Shah interacts with 135 IPS trainees; discusses national security, law and order
प्रशिक्षु आईपीएस से गृह मंत्री का संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 78वें नियमित भर्ती बैच (आरआर) के 135 प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद किया। अमित शाह ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के साथ मौजूदा समय में राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को कैसे मजबूत किया जाए, आदि मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन




78वें नियमित भर्ती बैच का बुनियादी प्रशिक्षण 8 दिसंबर 2025 को प्रारंभ हुआ था। इसके बाद 17 अक्टूबर 2026 को चरण-I प्रशिक्षण का समापन पासिंग आउट परेड के साथ हुआ। गृह मंत्री अमित शाह के साथ यह संवाद प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक अवसर रहा। इस अवसर ने भावी पुलिस नेतृत्व को राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन तथा जनसेवा के क्षेत्र में अपनी भावी जिम्मेदारियों के प्रति दृष्टिकोण विकसित करने का विशिष्ट मंच प्रदान किया। 
विज्ञापन


यह संवाद प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों में कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। प्रशिक्षु अधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ सीधा संवाद किया। वर्तमान समय की पुलिसिंग को किस तरह से प्रभावी बनाया जा सकता है, पुलिस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था से परे भी अनेकों चुनौतियां हैं, इन विषयों पर सवाल जवाब हुए। साइबर क्राइम और ड्रग्स को कैसे खत्म किया जाए, इनके पीछे का आर्थिक तंत्र कैसे काम करता है, आदि विषयों को लेकर गृह मंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ संवाद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed