Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Pollution threat to schools in Gurugram PM2.5 levels up to 5.5 times higher than national standards
{"_id":"6ac66b541dc0b4f7e60c79f3","slug":"video-pollution-threat-to-schools-in-gurugram-pm25-levels-up-to-55-times-higher-than-national-standards-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में स्कूलों में प्रदूषण का खतरा, पीएम 2.5 राष्ट्रीय मानक से 5.5 गुना तक ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में स्कूलों में प्रदूषण का खतरा, पीएम 2.5 राष्ट्रीय मानक से 5.5 गुना तक ज्यादा
गुरुग्राम में शहर के स्कूलों के आसपास बच्चों के वायु प्रदूषण के संपर्क को लेकर राहगिरी फाउंडेशन की अक्तूबर- 2026 में प्रकाशित स्टडी में चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। गुरुग्राम के तीन अलग-अलग स्कूलों में किए गए अध्ययन में स्कूल समय के दौरान पीएम 2.5 का स्तर राष्ट्रीय मानक से 4 से 5.5 गुना तक अधिक पाया गया। वहीं पीएम 10 का स्तर भी निर्धारित सीमा से 4 से 4.4 गुना तक अधिक रहा। पोर्ट में स्कूल खुलने और छुट्टी के समय वाहनों की आवाजाही तथा वायु प्रदूषण के बीच संबंध सामने आया है। सरकारी स्कूल में ए और निजी स्कूल- सी में वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ पीएम 2.5, पीएम 10 और एक्यूआई में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह स्कूल और ऑफिस के आने-जाने का समय एक होने से स्कूलों के आसपास वाहनों की संख्या और उत्सर्जन बढ़ जाता है। इस अवधि में स्कूल बसों की आवाजाही को एक संभावित कारक बताया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।