{"_id":"6afaf961c9765e435405d5b8","slug":"video-one-lane-paved-road-on-spr-brings-relief-to-motorists-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसपीआर पर एक-एक लेन सड़क पक्की होने से वाहन चालकों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीआर पर एक-एक लेन सड़क पक्की होने से वाहन चालकों को राहत
एसपीआर पर एक-एक लेन सड़क पक्की होने से वाहन चालकों को राहत
घाटा से फरीदाबाद मोड़ तक सड़क पर बिछी बिटुमिन की परत
गुरुग्राम। सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर वाहन चालकों का सफर अब आसान होने लगा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से सड़क को बेहतर बनाने के लिए बिटुमिन (तारकोल) बिछाने का काम कराया जा रहा है। इसके तहत घाटा से फरीदाबाद मोड़ तक सड़क पर यह कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, वाटिका चौक से घाटा मोड़ की ओर जाने वाली सड़क की एक लेन पर तारकोल बिछाने का काम जारी है। जीएमडीए की ओर से इस हिस्से में भी अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष काम को जल्द पूरा करने के लिए प्राधिकरण की टीमें जुटी हुई हैं। सड़क पर तारकोल की नई परत बिछने से वाहन चालकों को आवागमन के लिए एक बेहतर लेन उपलब्ध हुई है। इससे एसपीआर पर यातायात सुगम होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।