Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram traffic police personnel will be transferred every 60 days

गुरुग्राम: हर 60 दिन में होंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के तबादले, वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Tue, 10 Nov 2026 05:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Tue, 10 Nov 2026 05:30 PM IST
सार

 यह कदम एक होमगार्ड द्वारा अवैध वसूली के वायरल वीडियो के बाद उठाया गया है, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। इन निर्देशों का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
Gurugram traffic police personnel will be transferred every 60 days
होम वार्ड द्वारा अवैध वसूली के बाद कार्रवाई का फैसला - फोटो : एक्स वीडियो से लिया गया स्क्रीन शॉट

विस्तार

गुरुग्राम पुलिस ने भ्रष्टाचार, लापरवाही और अवैध वसूली के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। ड्यूटी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक 60 दिन में रैंडम कंप्यूटरीकृत तबादले किए जाएंगे। यह व्यवस्था किसी एक स्थान पर लंबे समय तक तैनाती से उत्पन्न होने वाली अनियमितताओं की संभावनाओं को कम करेगी।

विज्ञापन

 

Trending Videos

पुलिस आयुक्त शिबास कबिराज ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। यह कदम एक होमगार्ड द्वारा अवैध वसूली के वायरल वीडियो के बाद उठाया गया है, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। इन निर्देशों का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने सभी डीसीपी और एसीपी के माध्यम से जमीनी स्तर के पुलिसकर्मियों को कड़े आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित क्षेत्र के जोन अधिकारी (जेडओ) और ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी। अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर प्रभावी निगरानी रखना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन

एसीपी स्तर के अधिकारी पुलिस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच और निगरानी सुनिश्चित करेंगे। इससे ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर प्रभावी नजर रखी जा सकेगी। यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई बॉडी वॉर्न कैमरे की निगरानी में की जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और वाहन चालकों व पुलिसकर्मियों दोनों के हितों को सुरक्षित रखेगी।

जवाबदेही और निगरानी के नए नियम
सभी डीसीपी और एसीपी अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जोन स्तर तक बैठकें करेंगे। इन बैठकों में स्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे कि अवैध वसूली या भ्रष्ट आचरण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं के लिए संबंधित जोन अधिकारी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर सीधे जिम्मेदार होंगे। उन्हें अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर प्रभावी निगरानी रखनी होगी। एसीपी रैंक के अधिकारी सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच और निगरानी करेंगे ताकि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पर नजर रखी जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed