{"_id":"6ac79f6a605bb0805b019d18","slug":"video-municipal-corporation-connecting-missing-sewer-line-links-in-gurugram-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सीवर लाइनों के ‘मिसिंग लिंक’ जोड़ रहा निगम, पटौदी चौक से काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सीवर लाइनों के ‘मिसिंग लिंक’ जोड़ रहा निगम, पटौदी चौक से काम शुरू
गुरुग्राम शहर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने सीवर नेटवर्क की उन कड़ियों को जोड़ना शुरू कर दिया है, जो वर्षों से आपस में जुड़ी ही नहीं थीं। आईआईटी गांधी नगर की रिपोर्ट के आधार पर शहर में ऐसे 84 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां सीवर लाइनें आपस में कनेक्ट नहीं हैं। इन मिसिंग लिंक के कारण सीवर का प्रवाह बाधित होने और बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनने की बात सामने आई थी। अब नगर निगम ने इन प्वाइंट को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।
फिलहाल पटौदी चौक पर सीवर लाइन के मिसिंग प्वाइंट को जोड़ने का काम चल रहा है। निगम की टीम रिपोर्ट में चिन्हित अन्य स्थानों पर भी चरणबद्ध तरीके से काम कराने की तैयारी में है। अधिकारियों का कहना है कि सीवर नेटवर्क में जहां कनेक्टिविटी नहीं है, वहां लाइन को मुख्य नेटवर्क से जोड़ने के बाद पानी की निकासी बेहतर होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।