{"_id":"6ac74bb712b062f0ac01ef0e","slug":"video-dhalli-shimla-landslide-stones-removal-road-traffic-normal-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: ढली के पास भूस्खलन से हड़कंप, पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: ढली के पास भूस्खलन से हड़कंप, पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बरकरार
Ankesh Dogra
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:22 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के ढली के समीप भूस्खलन होने से सड़क किनारे पत्थर गिर गए। मौके पर पत्थरों को हटाने का काम जारी है। हालांकि, पहाड़ी से दोबारा भूस्खलन होने और पत्थरों के सड़क पर गिरने का खतरा अभी भी बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, निजी प्लाट की कटिंग को ही भूस्खलन का संभावित कारण माना जा रहा है। पहाड़ी की स्थिति को देखते हुए दोबारा मलबा और पत्थर सड़क पर आने की आशंका बनी हुई है।
लोक निर्माण विभाग ने वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, यदि बारिश अधिक होती है तो भूस्खलन का खतरा और बढ़ सकता है।
फिलहाल सड़क की डबल लेन खुली हुई है और यातायात सामान्य रूप से संचालित किया जा रहा है। मौके पर पत्थरों को हटाने का काम जारी है, ताकि सड़क पर आवाजाही सुरक्षित तरीके से बनी रहे।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से पहाड़ी के संवेदनशील हिस्से के पास अनावश्यक रूप से रुकने से बचने और मौसम खराब होने की स्थिति में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।