फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seva Jyoti Yatra event at Expo Mart, Greater Noida

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान: गुरुग्राम में शाह, ग्रेनो में नड्डा, गाजियाबाद में राजनाथ कार्यक्रम में हुए शामिल

Wed, 07 Oct 2026 11:14 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 07 Oct 2026 11:14 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पीएम मोदी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया।

विज्ञापन
Seva Jyoti Yatra event at Expo Mart, Greater Noida
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ग्रेटर नोएडा में हैं। एक्सपो मार्ट में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में वह शामिल हुए। उनके साथ में प्रभारी मंत्री ब्रजेश सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा व अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पीएम मोदी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि सात अक्तूबर 2001 को जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब उन्होंने नहीं सोचा था कि एक दिन सार्वजनिक जीवन में यह पड़ाव भी आएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज सरकार के प्रमुख के तौर पर देश की सेवा करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने इसे जनता के लगातार मिल रहे आशीर्वाद का परिणाम बताया और भाजपा, एनडीए तथा लोकतंत्र में आस्था रखने वाले लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने 140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि परमात्मा उन्हें इतनी शक्ति दें कि वह देश के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकें और दिन-रात देशवासियों समेत सभी लोगों की सेवा कर सकें। पीएम मोदी ने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता जनार्दन का है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज गाजियाबाद में, सेवा ज्योति यात्रा में हुए शामिल
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को घंटाघर रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उनके सांसद अतुल गर्ग मंत्री नरेंद्र कश्यप व सभी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मौजूद हैं।


गुरुग्राम में गृह मंत्री अमित शाह
गुरुग्राम में ‘विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed