{"_id":"6ac74a08242e59e50e0537ad","slug":"video-annual-fair-held-at-the-baba-shershah-wali-dargah-in-ferozepur-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में बाबा शेरशाह वली दरगाह पर लगा वार्षिक मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में बाबा शेरशाह वली दरगाह पर लगा वार्षिक मेला
फिरोजपुर छावनी स्थित बाबा शेरशाह वली दरगाह पर हर वर्ष की तरह इस बार भी वार्षिक मेला शुरू हो गया है। मेले को लेकर दरगाह पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की दुकानें सज गई हैं, जिससे मेले में रौनक बढ़ गई है। दूर-दराज से श्रद्धालु दरगाह पर पहुंचकर बाबा शेरशाह वली की दरगाह पर माथा टेक रहे हैं और मन्नतें मांग रहे हैं। वीरवार रात को दरगाह पर विशेष कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कव्वाल अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक माहौल से जोड़ेंगे। मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने दरगाह की ओर आने-जाने वाले वाहनों के मार्ग में भी बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।