{"_id":"6af8741706f666a8700dafc6","slug":"video-gurugram-municipal-corporation-to-double-its-water-sprinkling-capacity-to-combat-pollution-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: नगर निगम की प्रदूषण से निपटने के लिए दोगुनी होगी पानी के छिड़काव की क्षमता, देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: नगर निगम की प्रदूषण से निपटने के लिए दोगुनी होगी पानी के छिड़काव की क्षमता, देखें रिपोर्ट
शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने पानी के छिड़काव की व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत नगर निगम के बेड़े में नौ नई सीएनजी गाड़ियां शामिल की गई हैं। इन गाड़ियों के सड़कों पर उतरने के बाद धूल नियंत्रण के लिए पानी के छिड़काव की क्षमता करीब दोगुनी हो जाएगी। फिलहाल नगर निगम के पास पानी का छिड़काव करने वाली 10 गाड़ियां हैं। नई गाड़ियों के शामिल होने से इनकी संख्या बढ़कर 19 हो जाएगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, नई गाड़ियों की फिटनेस जांच कराई जा रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें 18 नवंबर से शहर की सड़कों पर उतारने की योजना है। इन गाड़ियों के माध्यम से प्रमुख सड़कों, धूल प्रभावित इलाकों और उन स्थानों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा, जहां वाहनों की आवाजाही और निर्माण गतिविधियों के कारण धूल उड़ने की आशंका अधिक रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।