{"_id":"6a6750d8b3b2408a840a77b6","slug":"video-gurugram-5-day-workshop-on-entrepreneurship-development-through-millets-begins-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: मिलेट्स से उद्यमिता विकास पर 5 दिवसीय कार्यशाला शुरू, ग्रामीण महिलाएं सीखेंगी उत्पाद बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: मिलेट्स से उद्यमिता विकास पर 5 दिवसीय कार्यशाला शुरू, ग्रामीण महिलाएं सीखेंगी उत्पाद बनाना
शिकोहपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र मेंं सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद़ के सहयोग से मिलेट्स के मूल्य संवर्धन पर 5 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें स्वयं सहायता समूहों और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं मोटे अनाजों से विविध उत्पाद बनाना सीखेंगी। ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रोजेक्ट मैनेजर दिप्ती ढ़ीढसा ने बताया कि यह प्रशिक्षण 31 जुलाई तक चलेगा। प्रशिक्ष्ण के बाद महिलाएं छोटे उद्योगों के माध्यम से मिलेट्स के प्रयोग से लघु उद्योग स्थापित करेंगी। प्रशिक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह आंदोलन की शक्ति, सामूहिकता, वित्तीय सशक्तिकरण और स्वरोज़गार के अवसरों पर विस्तार से संवाद किया गया। महिलाओं को यह भी बताया गया कि किस प्रकार एसएचजी से जुड़कर वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं, अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं और अपने परिवार और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की भागीदार बन सकती हैं। प्रशिक्षकों ने उम्मीद जताई है कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को सीखने से कमाने की दिशा में प्रेरित करेगा और गुरुग्राम जिले में महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की नई सफल कहानियों का आधार बनेगा। यह शिकोहपुर कृषि विज्ञान केंद्र और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का संयुक्त प्रयास है। इसके पहले इस तरह केे प्रशिक्षण के बाद कई महिलाओं और समूहों ने उद्यमिता के सफल उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। शिकोहपुर कृषि विज्ञान केंद्र की विभागाध्यक्ष डॉ कविता बिष्ट ने बताया कि कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षुओं को मिलेट्स (मोटे अनाज, ज्वार, बाजरा, रागी आदि ) से बिस्किट, केक, मफीन, नान खटाई, इडली-डोसा, नमकीन और लड्डू बनाया जाना सिखाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।