{"_id":"6adce2d220c70d83cf03b2f6","slug":"road-accident-in-gurugram-speeding-car-hits-an-auto-rickshaw-10-12-women-returning-from-a-warehouse-and-driver-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, वेयरहाउस से लौट रही 10-12 महिलाएं और चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, वेयरहाउस से लौट रही 10-12 महिलाएं और चालक घायल
Sat, 24 Oct 2026 10:25 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:25 PM IST
सार
गुरुग्राम में बिलासपुर पटौदी रोड पर शनिवार रात कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया और उसमें सवार 10-12 महिलाएं व चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
कार ने मारी ऑटो का टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम में बिलासपुर पटौदी रोड पर शनिवार रात कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया और उसमें सवार 10-12 महिलाएं व चालक घायल हो गए। ये सभी महिलाएं टीवीएस वेयरहाउस ऊंचा माजरा में काम करती थीं। वे ड्यूटी के बाद अपने गांव नानू कला लौट रही थीं।
विज्ञापन
यह हादसा शनिवार रात लगभग पौने 8 बजे पटौदी बाईपास के पास हुआ। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार सवार ने सवारी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। पलटने से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय सवारी ऑटो में वेयरहाउस से काम कर लौट रही 10-12 महिलांए मौजूद थी। इन सभी के साथ ही ऑटो चालक को भी हादसे में चोट लगी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बाईपास से गुजर रहे वाहनों में सवार लोग यहां रुके और मदद करने लगे। घायलों को अलग-अलग गाड़ियों में आस-पास के निजी व सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार हादसे के बाद कार चला रहा युवक अपनी कार को यहीं छोड़कर भाग गया। घायलों में रेनू (42), संगीता (30) और रामरति (39) शामिल हैं। इन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी को सामान्य चोटें आई हैं।
विज्ञापन
अन्य घायलों में राधा (36), सरिता (35), ज्योति (35), सुरेश देवी (50) और दूरबीन शामिल हैं। राधा गोरियावास की निवासी हैं, जबकि सरिता और ज्योति नानू कला की और सुरेश देवी और दूरबीन खानपुर की रहने वाली हैं। इन सभी को पटौदी के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और उन्हें सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पटौदी थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों के बयान लेकर पुलिस टीम मामले में कार्रवाई कर रही है।