{"_id":"6adf1af137f6a4df7d0bcf08","slug":"video-pothole-on-hero-honda-chowk-flyover-in-gurugram-risk-of-major-accident-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में एनएचएआई की बड़ी लापरवाही: हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर पर एक साल से है गड्ढा, उठे गंभीर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में एनएचएआई की बड़ी लापरवाही: हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर पर एक साल से है गड्ढा, उठे गंभीर सवाल
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर पर बना गड्ढा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। यह गड्ढा एक साल से भी अधिक समय से बना हुआ है, लेकिन एनएचएआई ने फ्लाईओवर पर बने गड्ढे को लेकर कोई कार्य नहीं किया है। जिस कारण यहां पर हर वक्त हादसा होने का खतरा बना रहता है। फ्लाईओवर के जिस हिस्से में यह गड्ढा बना हुआ है, वहां से अन्य वाहन गुजरने के दौरान फ्लाईओवर की सड़क में कंपन भी हो रही है। ऐसे में स्थिति को देखकर लगता है कि एनएचएआई के अधिकारी कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही लापरवाही की नींद से जागेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।