{"_id":"6a86fadc66983f13db0261b6","slug":"video-15-day-strike-by-municipal-corporation-employees-continues-in-gurugram-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में नगर निगम कर्मियों की 15 दिवसीय हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में नगर निगम कर्मियों की 15 दिवसीय हड़ताल जारी
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार द्वारा 13 मई को मानी गई मांगों के पत्र जारी न करने के विरोध में गुरुग्राम के पुराने नगर निगम कार्यालय में निगम कर्मियों की हड़ताल वीरवार को पंद्रहवें दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारी कल, 21 अगस्त को मुख्य सदर बाजार में दुकानदारों, व्यापारियों और आम जनता से समर्थन की अपील करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 21 अगस्त तक सरकार ने उनकी मांगें लागू करने के आदेश जारी नहीं किए, तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल जाएगी।
हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला प्रधान साहुन खान ने की। इसका संचालन कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा और सचिव धर्मेंद्र जिंगाला ने किया। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार पर "तानाशाही और वादाखिलाफी" का आरोप लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।