Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   E-bus depot built across 7.5 acres to be inaugurated on November 27

Gurugram News: 7.5 एकड़ में तैयार हुआ ई-बस डिपो, 27 नवंबर को होगा उद्घाटन

Sun, 22 Nov 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
E-bus depot built across 7.5 acres to be inaugurated on November 27
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सीएम नायब सैनी करेंगे डिपो व इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ
विज्ञापन

डिपो में एक साथ 100 बसों की पार्किंग और 25 बसों की चार्जिंग की सुविधा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से सेक्टर-48 में 24 करोड़ से बनाए गए ई-बस डिपो का 27 नवंबर को लोकार्पण किया जाएगा। इसी दिन प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ भी होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जीएमडीए के अनुसार कार्यक्रम सेक्टर-48 स्थित ई-बस डिपो में आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और मंत्री राव नरबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को आवागमन का सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

जीएमडीए ने सेक्टर-48 में करीब 7.5 एकड़ क्षेत्र में ई-बस डिपो का निर्माण कराया है। यहां एक साथ 100 बसों को खड़ा करने की क्षमता है। इसके अलावा एक समय में 25 बसों को चार्ज करने की व्यवस्था की गई है। डिपो परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया गया है। महिला और पुरुष चालक एवं परिचालकों के लिए अलग-अलग रेस्ट रूम बनाए गए हैं। कर्मचारियों की सुविधा के लिए कैंटीन की व्यवस्था भी की गई है। इस डिपो के निर्माण पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) वर्तमान में शहर में सिटी बस सेवा का संचालन कर रही है। इसके बेड़े में 150 सीएनजी बसें शामिल हैं। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत गुरुग्राम को 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं। इनमें से 75 बसें शहर में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed