{"_id":"69909d181d76ed59690eb34a","slug":"video-upper-caste-society-will-protest-against-ugc-by-taking-out-foot-march-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad UGC Protest: भगवान परशुराम समिति ने यूजीसी के काले कानून का किया विरोध, सवर्ण समाज निकालेगा पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad UGC Protest: भगवान परशुराम समिति ने यूजीसी के काले कानून का किया विरोध, सवर्ण समाज निकालेगा पैदल मार्च
भगवान परशुराम जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में यूजीसी काला कानून के विरोध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष बॉबी पंडित ने कहा कि सरकार यूजीसी काले कानून को वापस नहीं करती है तो हम 22 फरवरी को चुंगी नंबर 3 रामलीला मैदान से स्वर्ण समाज के लोग मिलकर विशाल जनसमूह द्वारा पैदल मार्च का आह्वान किया जाएगा। रामलीला मैदान चुंगी नंबर 3 मुरादनगर से कमिश्नर ऑफिस गाजियाबाद तक पैदल मार्च निकाला जाएगा और उन्हें ज्ञापन सोपा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार बटेंगे तो कटेगे का नारा देकर हिंदूंओं को जोड़ने की बात करती हैं, वहीं दूसरी और यूजीसी जैसे विभाजनकारी कानून भी लाती है। सुप्रीप कोर्ट के स्टे के बाद भी मध्य प्रदेश में इस कानून को बदले रूप में लागू कर दिया गया। ऐसे में संभावना है कि इसे पूरे देश में भी लागू कर दिया जाए। यदि ऐसा हुआ तो समिति देशव्यापाी आंदोलन करेगी, जिसकी शुरुआत मुरादनगर से होगी। उन्होंने कहा कि पहले ही एससी-एसटी के नाम पर 70 प्रतिशत मुकदमे फर्जी चल रहे हैं उस पर यूजीसी जैसा काला कानून लागू करके हम अपने आने वाली पीढियां को दम नहीं घुटने देंगे, उसके लिए चाहे हम कुछ भी करना पड़े हम पूर्ण रूप से इस यूजीसी काले कानून का विरोध करते हैं। चेतावनी दी है कि आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सोमदत्त शर्मा, मनोज शास्त्री, अरुण शर्मा, सचिन शर्मा, शिव शंकर शर्मा, राकेश शर्म, विनोद मिश्रा, बाबूराम शर्मा, तनु शर्मा, कृष्णा शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, शालिनी शर्मा, मनोरमा शर्मा, कैप्टन संजय शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, ओंकार शर्मा, संदीप शर्मा, सीताराम शर्मा, प्रवेश कौशिक, सुनील शर्मा, शशिकांत शर्मा, शैलेश भारद्वाज, दिनेश शर्मा, बाबूराम शर्मा, बृजभूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।