{"_id":"6ac8ed0bbfbdcbc5f70f66a2","slug":"video-students-mount-carmel-school-delivered-outstanding-performances-in-cricket-and-volleyball-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: क्रिकेट में सात्विक ने दिखाई रफ्तार, वॉलीबॉल में नैतिक ने मनवाया प्रतिभा का लोहा; यूपी को गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: क्रिकेट में सात्विक ने दिखाई रफ्तार, वॉलीबॉल में नैतिक ने मनवाया प्रतिभा का लोहा; यूपी को गोल्ड
माउंट कार्मेल स्कूल के छात्रों ने क्रिकेट और वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। क्रिकेट में सात्विक गौर ने अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया, वहीं वॉलीबॉल में नैतिक त्यागी ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने खुशी जताई। दोनों खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। डायरेक्टर फादर मैथ्यू, प्रिंसिपल सिस्टर ललिता ने बताया कि सीआईएससीई की ओर से चार से सात अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सात्विक गौर ने उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुए अहम योगदान दिया। प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने नॉर्थ इंडिया को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और गोल्ड मेडल जीता। टूर्नामेंट के दौरान सात्विक की गेंदबाजी आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने पांच मैचों में पांच महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। साथ ही 124 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन से टीम को मुकाबलों में मजबूती मिली। वॉलीबॉल में भी विद्यालय के छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई। नैतिक त्यागी ने तमिलनाडु के कोतागिरी में 21 से 24 सितंबर तक आयोजित सीआईएससीई राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उन्होंने विद्यालय के लिए उपलब्धि हासिल की। दोनों खेलों में छात्रों की भागीदारी विद्यालय में खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों की प्रतिभा को सामने लाती है। खेल शिक्षक वैभव ने बताया कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि इस सत्र में अब तक विद्यालय के छह छात्र विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हो चुके हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।