{"_id":"6ac90afd9649be628d0c1940","slug":"tributes-paid-to-anil-and-rishabh-candle-march-held-villagers-take-a-pledge-in-ghaziabad-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: अनिल और ऋषभ को दी गई श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च, ग्रामीणों ने लिया ये संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: अनिल और ऋषभ को दी गई श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च, ग्रामीणों ने लिया ये संकल्प
Fri, 09 Oct 2026 09:11 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:11 PM IST
सार
इस दौरान लोगों ने हादसे में घायल परिवार के तीन अन्य सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उनके बेहतर उपचार और पीड़ित परिवार को हरसंभव आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया। क्षेत्रवासियों ने लोगों से भी परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
निकाला कैंडल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लाजपत नगर सामुदायिक भवन में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले अनिल कुमार और उनके पुत्र ऋषभ कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार शाम क्षेत्रवासियों ने कैंडल मार्च निकाला। शनि चौक से सामुदायिक भवन तक निकाले गए मार्च में लोगों ने नम आंखों से दिवंगतों को याद किया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों ने हादसे में घायल परिवार के तीन अन्य सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उनके बेहतर उपचार और पीड़ित परिवार को हरसंभव आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया। क्षेत्रवासियों ने लोगों से भी परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
कैंडल मार्च में पार्षद पंडित हिमांशु शर्मा, ईश्वर त्यागी, जगपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह नयाल, रविंदर बालियान, सोनू साहनी, रजनीश तोमर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन