{"_id":"6aae6b0ce36a830cf90ecb62","slug":"video-gajayabtha-ma-bhakapa-sa-bcava-ka-le-kaya-gaya-maka-daral-ka-aayajana-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: भूकंप से बचाव के लिए किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: भूकंप से बचाव के लिए किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन
दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स कॉलेज में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) द्वारा राज्यस्तरीय भूकंप और अग्नि सुरक्षा आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में कॉलेज की बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे में 42 छात्रों के दबने पर बचाव का रिहर्सल किया गया। मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ की टीम ने सभी छात्रों का रेस्क्यू किया।
मॉक ड्रिल के दौरान सुबह करीब दस बजे डॉ. केएन मोदी कॉलेज में अचानक सायरल बज गया। सायरन बजते ही पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और 42 छात्रों को रेस्क्यू किया। इसमें एक छात्र की मौत ओर चार को गंभीर रूप से घायल माना गया। 12 छात्रों को मामूली चोट आई। मॉक ड्रिल में टीम ने तत्काल कक्षा में जाकर छात्रों को रेस्क्यू किया। दूसरी मंजिल पर सीढ़ी से टीम पहुंची और छात्रों की लेकर काॅलेज से बाहर आई। कालेज में रस्सी लगाकर बैरिकेडिंग की गई। मॉक ड्रिल में छात्रों को आपातकालीन स्थिति में धैर्य बनाकर सूझबूझ से काम करने को लेकर जागरूक किया। साथ ही उन्हें इस तरह की स्थिति में सुरक्षा के तरीके बताए। मॉक ड्रिल लगभग एक घंटे चली। मॉक ड्रिल के दौरान उपजिलाधिकारी मोदीनगर कोमल पंवार, तहसीलदार रजत सिंह समेत के अलावा कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ.सतीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।