{"_id":"6aabb42535e7d6d2af0888a2","slug":"upi-payment-charge-dispute-shopkeepers-in-ghaziabad-put-up-posters-in-protest-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीआई पेमेंट चार्ज विवाद: गाजियाबाद में दुकानदारों ने विरोध में लगाए पोस्टर, कैश लेनदेन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीआई पेमेंट चार्ज विवाद: गाजियाबाद में दुकानदारों ने विरोध में लगाए पोस्टर, कैश लेनदेन की दी चेतावनी
Thu, 17 Sep 2026 03:04 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 17 Sep 2026 03:04 PM IST
सार
सरकार के 2000 रुपये से ऊपर के सभी लेनदेन पर व्यापारियों से कर वसूली के निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को विजयनगर क्षेत्र में कई दुकानों के सामने विरोध में पोस्टर लगाए गए।
विज्ञापन
व्यापारियों ने शुरू किया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो हजार रुपये के ऊपर के सभी ट्रांजेक्शन पर व्यापारियों से टैक्स वसूली के सरकार के निर्णय का व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को विजयनगर क्षेत्र में कई दुकानों के सामने विरोध में पोस्टर लगाए गए।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना है कि ऐसे निर्णय से व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। व्यापारी नेता संजय बिंदल का कहना है कि यदि यूपीआई से ट्रांजेक्शन पर या नियम लागू होता है तो व्यापारी कैश में लेनदेन करेंगे।
विज्ञापन
संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री तिलक राज अरोड़ा का कहना है कि सरकार का यह निर्णय व्यापारियों के हित में नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक संगठन के अध्यक्ष संदीप गुप्ता का कहना है कि ज्यादातर ट्रांजेक्शन 2000 रुपये से ऊपर ही होता है। यह नियम लागू होगा तो व्यापारी अपने पास से टैक्स कैसे देगा। इस टैक्स का असर जनता पर भी पड़ेगा। इस निर्णय पर सरकार को एक बार पुनः विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
गाजियाबाद में 90 फीसदी ऑनलाइन पेमेंट
लीड बैंक मैनेजर बुधराम का कहना है कि गाजियाबाद में 90 फीसदी से ज्यादा ट्रांजेक्शन यूपीआई से हो रहा है। यह टैक्स जनता से नहीं लिया जा रहा है।