{"_id":"67c9ab4571e944310e0ce7fd","slug":"video-deputy-cm-brajesh-pathak-said-after-2017-number-of-medical-colleges-increased-four-times","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गाजियाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- 2017 के बाद मेडिकल कॉलेजों की संख्या में चार गुणा वृद्धि हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गाजियाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- 2017 के बाद मेडिकल कॉलेजों की संख्या में चार गुणा वृद्धि हुई
गाजियाबाद के मोदीनगर में सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एसआरएम के सामने निवोक हॉस्पिटल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या में चार गुणा वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आबादी के हिसाब से चिकित्सा सेवाएं देना सरकार का दायित्व है। मगर आजादी के बाद किसी सरकार ने आबादी के हिसाब से चिकित्सा सेवा विस्तार पर ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने चिकित्सा क्षेत्र में रिकॉर्ड कार्य किए हैं। भाजपा सरकार से पहले प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 80 के आसपास हो गई। इनमें 35 सरकारी और 30 निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज हैं। इसके अलावा 20 नए मेडिकलों में इसी वर्ष पढ़ाई शुरू हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।