{"_id":"6a18485ceada9adf0407c3a9","slug":"video-video-of-shed-collapsing-at-cremation-ground-in-chhayansa-village-goes-viral-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"छांयसा गांव के श्मशान घाट में शेड का हिस्सा टूटने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छांयसा गांव के श्मशान घाट में शेड का हिस्सा टूटने का वीडियो वायरल
हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित गांव छांयसा स्थित पल्टू पुल के पास बने श्मशान घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दाह संस्कार के दौरान जल रही चिता के ऊपर लगा शेड झुका हुआ और उसका कुछ हिस्सा नीचे गिरा हुआ दिखाई दे रहा है।
छांयसा गांव के सरपंच राजेश कुमार ने इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह वीडियो हाल का नहीं बल्कि करीब 5 से 6 दिन पुराना है। उन्होंने कहा कि वीडियो में जिस तरह इसे दाह संस्कार के दौरान हुआ अचानक हादसा बताया जा रहा है, वास्तविकता उससे अलग है।
सरपंच के अनुसार श्मशान घाट का यह हिस्सा पहले से ही जर्जर स्थिति में था और वहां मरम्मत व निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले वर्ष यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण श्मशान घाट परिसर में भारी जलभराव हुआ था, जिससे दीवारों और कई संरचनाओं को नुकसान पहुंचा था। यह श्मशान घाट लगभग वर्ष 2010 के आसपास बनाया गया था और समय के साथ अब इसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।