{"_id":"697ccbd67003451c6b0b003b","slug":"video-jewelery-and-valuables-stolen-from-flat-of-female-officer-working-in-ministry-of-agriculture-2026-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद सीसीटीवी: कृषि मंत्रालय में महिला अधिकारी के फ्लैट से गहने और कीमती सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद सीसीटीवी: कृषि मंत्रालय में महिला अधिकारी के फ्लैट से गहने और कीमती सामान चोरी
राहुल तिवारी
Updated Fri, 30 Jan 2026 08:48 PM IST
Link Copied
फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी क्षेत्र स्थित गंगा अपार्टमेंट में रहने वाली कृषि मंत्रालय की एक महिला अधिकारी के फ्लैट का ताला तोड़कर चोर गहने और कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला अधिकारी आर्ची रॉय ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं और फरीदाबाद में कृषि मंत्रालय में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे वह फ्लैट के मुख्य गेट पर ताला लगाकर ड्यूटी पर चली गई थीं, जबकि उनके पति निजी काम से बाहर गए हुए थे। घर के अंदर के कमरों में ताले नहीं लगाए गए थे।
दोपहर करीब 12:30 बजे जब पति वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि फ्लैट का मुख्य गेट खुला हुआ था और अंदर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के कपड़े भी नीचे पड़े हुए थे। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और महिला अधिकारी को जानकारी दी। सूचना मिलने पर वह भी कार्यालय से घर लौट आईं। जांच में सामने आया कि अलमारी से गहने और कीमती सामान चोरी हो गई है। इसके अलावा उसी सोसाइटी के एक अन्य फ्लैट में रहने वाली सौम्या दास के घर का भी ताला तोड़कर कुछ सामान चोरी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।