फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में चार कत्ल, आरोपी का एनकाउंटर: बबीता के चक्कर में ही 2019 में हुई थी अरविंद के भाई की हत्या; नए खुलासे

Wed, 23 Sep 2026 11:24 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 23 Sep 2026 11:24 AM IST
सार

आजमगढ़ में चार हत्या और आरोपी के एनकाउंटर की बुनियाद 2019 में पड़ी थी। आरोपी अरविंद के चचेरे भाई मनीष ने उसके सगे भाई सुनील की हत्या की थी। सुनील की हत्या अरविंद की पत्नी के प्रेम-प्रसंग के चलते हुई थी। मंगलवार को आरोपी अरविंद ने गाली देते हुए पत्नी बबीता से कहा कि तेरे चक्कर में मेरे भाई की हत्या हो गई। अब तुम ड्रामा कर रही हो।

विज्ञापन
Four murders and accused killed in encounter in UP Arvind brother murdered in 2019 over Babita new reveal
azamgarh murder - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में चार लोगों की हत्या और मुठभेड़ में मारे गए आरोपी अरविंद को लेकर चौंकाने वाला जानकारी सामने आई है। दरअसल, इस पूरे खून-खराबे की बुनियाद 2019 में पड़ गई थी। अरविंद के चचेरे भाई मनीष सिंह ने उसके सगे भाई सुनील सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में वह जेल भेजा गया था। लगभग डेढ़ महीने पूर्व ही जेल से छूटा था।


मृत सुनील सिंह की पत्नी के भाई सूरज सिंह ने बताया कि बबीता का मनीष सिंह के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इस बात की जानकारी सुनील सिंह को हो गई थी। सुनील महाराष्ट्र में रहते थे। वह बाला साहब ठाकरे के जनसंपर्क अधिकारी थे। सुनील ने ही चचेरी भाई मनीष सिंह के खिलाफ चोरी, छिनैती, छेड़खानी सहित करीब 20 मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
 
Four murders and accused killed in encounter in UP Arvind brother murdered in 2019 over Babita new reveal
आजमगढ़ में घटना के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक मामले में अदालत ने मनीष सिंह और उसके भाई अवनीश को 20 साल की सजा सुनाई थी। दोनों 2019 में जमानत पर जेल से बाहर निकले और सुनील सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया। 
Four murders and accused killed in encounter in UP Arvind brother murdered in 2019 over Babita new reveal
आजमगढ़ में घटना के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोनों भाई लगभग डेढ़ महीने पहले ही जेल से छूटकर आए हैं। इससे परिवार के लोग परेशान रहते थे। सूरज सिंह के मुताबिक, अरविंद सिंह की पत्नी बबीता और उसकी मां ने पुजारियों से बात की थी। पुजारियों ने ही उन्हें बताया था कि सुनील सिंह की आत्मा उन्हें परेशान कर रही है। इस पर अरविंद की मां और पत्नी ने मिलकर पुजारियों को पूजा-पाठ के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Four murders and accused killed in encounter in UP Arvind brother murdered in 2019 over Babita new reveal
आरोपी अरविंद और पत्नी बबीता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सोमवार से पूजा चल रही थी। अरविंद ने पुजारियों को अगले दिन न आने की चेतावनी दी थी। लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को पूजा होते देख अरविंद भड़क गया और गाली देते हुए पत्नी बबीता से कहा कि तेरे चक्कर में मेरे भाई की हत्या हो गई। अब तुम ड्रामा कर रही हो। इसके बाद गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Four murders and accused killed in encounter in UP Arvind brother murdered in 2019 over Babita new reveal
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मां और भतीजी घर से बाहर आ गए थे
मां और भतीजी घर से बाहर आ गए। एक पुजारी बच कर निकल गए। लेकिन हत्यारोपी की 10 साल की बेटी, 11 महीने की बेटी और 7 साल का बेटा घर में रह गया। जिन्हें उन्हें बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा खुलवाने की कोशिश में जुटे रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed