{"_id":"6af99b4bebdb4091ec0126ca","slug":"chhath-devotees-offered-arghya-to-the-setting-sun-a-massive-surge-of-worshippers-gathered-at-the-riverbanks-ambikapur-news-c-1-1-noi1559-4936581-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजपुर में छठ महापर्व की धूम: गेऊर नदी घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुर में छठ महापर्व की धूम: गेऊर नदी घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:36 PM IST
Link Copied
बलरामपुर जिले के राजपुर में लोकआस्था का महापर्व छठ राजपुर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। नहाय-खाय और खरना के कठिन अनुष्ठान पूरे किए गए। सैकड़ों व्रतियों ने गेऊर नदी के छठ घाट पर डूबते सूरज को अर्घ्य अर्पित किया।
व्रतियों ने छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पर्व के लिए गेऊर नदी के छठ घाट को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। फूलों, तोरणद्वारों और केलों के पौधे भी लगाए गए थे। स्थानीय छठ पूजा समितियों और नगर प्रशासन ने मिलकर विशेष साफ-सफाई की। गहरे पानी में सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और अस्थायी चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु संपर्क मार्गों पर स्वच्छता और पर्याप्त प्रकाश का प्रबंध था। देर शाम कई व्रती अपनी मन्नत के अनुसार जमीन पर लेटते हुए छठ घाट तक पहुंचे। करीब आठ बजे बनारस से आए पंडितों द्वारा विशेष गंगा आरती संपन्न कराई जाएगी।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया। नगर से गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। भारी वाहनों को नगर से पहले ही रोक दिया गया था। बसों और हल्की वाहनों को पुलिस की निगरानी में आने-जाने की व्यवस्था बनाई गई। इससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सका।
पर्व का माहौल और योगदान
महापर्व के दौरान पूरा राजपुर शारदा सिन्हा और अन्य लोक गायकों के पारंपरिक छठ गीतों से गुंजायमान रहा। प्रातःकालीन अर्घ्य के बाद हवन-पूजन के साथ व्रती अपना 36 घंटे का निर्जला उपवास खोलेंगे। छठपर्व संपन्न कराने में समिति के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। संतोष सिंह, सतीश सिंह, नीरज तिवारी, विश्वास गुप्ता, आनंद मेहता, दीपक सोनी, भानु प्रजापति और विद्यानंद दुबे ने भी सहयोग किया। प्रवीण गुप्ता, संजीव गुप्ता, राजीव गोस्वामी, विकास बंसल, रवि सोनी, सोनू सिंह, कौशल चौबे, अंकुर गुप्ता और अजीत केशरी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं यातायात व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मोर्चे पर डटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।