{"_id":"6aecc3978e15a4691d054630","slug":"video-eye-doctors-advise-caution-while-bursting-crackers-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सावधान... दीपावली की खुशियां आंखों के लिए न बन जाएं मुसीबत, नेत्र चिकित्सकों ने पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सावधान... दीपावली की खुशियां आंखों के लिए न बन जाएं मुसीबत, नेत्र चिकित्सकों ने पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतने की दी सलाह
दीपावली की खुशियां कहीं आपकी आंखों के लिए मुसीबत न बन जाएं, इसलिए पटाखे फोड़ते समय सावधानी जरूरी है। नेत्र चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि पटाखा फोड़ते समय जरा सी लापरवाही आपकी आंखों की रोशनी को प्रभावित कर सकती है।
चिकित्सकों के अनुसार दीपावली पर पटाखों से निकलने वाली चिंगारी, धुआं और तेज रोशनी आंखों को सीधे नुकसान पहुंचाती है। कई बार पटाखा हाथ में फटने या चिंगारी आंख में जाने से आंख में सूजन और रोशनी कम होने जैसी समस्या हो जाती है।
नेत्र सर्जन डॉ. धनेश्वरी खेतवाल ने बताया कि पटाखे फोड़ते समय आंखों का विशेष ध्यान रखें। पटाखों से उचित दूरी बनाए रखें और बच्चों को अकेले पटाखे न फोड़ने दें। पटाखों के तेज रंगों और रोशनी को ज्यादा देर तक लगातार न देखें, इससे आंखों पर बुरा असर पड़ता है।
नेत्र चिकित्सक डॉ. गीतांजलि तिवारी ने बताया कि पटाखे फोड़ते समय विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कई बार रॉकेट गलत दिशा में चला जाता है और हाथ में भी फट जाता है। चिकित्सकों का कहना है कि सावधानी बरतने से दीपावली को सुरक्षित और खुशहाल बनाया जा सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- पटाखे फोड़ते समय चश्मा या सुरक्षा चश्मा पहनें।
- पटाखों को हाथ में पकड़कर न फोड़ें।
- चिंगारी आंख में जाने पर आंख को रगड़ें नहीं, तुरंत साफ पानी से धोएं।
- आंख में जलन या धुंधलापन हो तो तुरंत नेत्र चिकित्सक को दिखाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।