Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian Men's Hockey team beat Japan to win the Asian Champions Trophy title match highlights and key moments

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी विजेता, फाइनल में जापान को हराकर छठी बार जीता खिताब

Thu, 05 Nov 2026 09:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Nov 2026 09:15 PM IST
सार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने फाइनल में जापान को हराया और सफलतापूर्वक खिताब का बचाव कर लिया।

विज्ञापन
Indian Men's Hockey team beat Japan to win the Asian Champions Trophy title match highlights and key moments
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारत ने जापान को फाइनल में 4-1 से हराकर छठी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। गुरुवार को खेले गए इस खिताबी मुकाबले में जापान ने तीसरे ही मिनट में काजुमासा मात्सुमोतो के गोल की बदौलत बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए मैच पर पूरी तरह से नियंत्रण बना लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

भारत के लिए किसने दागे गोल 
भारत की ओर से शीलानंद लाकड़ा ने 42वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर किया, जिसके बाद दिलप्रीत सिंह ने 48वें मिनट, जुगराज सिंह ने 53वें मिनट और विवेक सागर प्रसाद ने 54वें मिनट में शानदार गोल दागकर भारत की जीत को पक्का कर दिया। इससे पहले एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के राउंड-रॉबिन लीग मैच में भी जापान को 4-1 से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने लगाई खिताब की हैट्रिक
भारतीय टीम ने इसके साथ ही टूर्नामेंट में खिताब की हैट्रिक पूरी की। भारतीय टीम इससे पहले 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में भी यह टूर्नामेंट जीत चुकी है। 
विज्ञापन

कैसे पिछड़ने के बाद की वापसी
भारत ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन तीसरे ही मिनट में जापान ने मात्सुमोतो के गोल से बढ़त बना ली। मात्सुमोतो ने टोमाहॉक शॉट से गोल करके ओलंपियन बलबीर सिंह स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को हैरान कर दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने तेजी दिखाई और कुछ मौके भी बनाए, लेकिन वे उन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहे। 20वें मिनट में जापान को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। लेकिन भारतीय डिफेंस ने शानदार खेल दिखाते हुए जापान के कप्तान राइकी फुजीशिमा को गोल करने से रोक दिया।

अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे उप कप्तान हार्दिक सिंह भारत के मिडफील्ड में स्टार साबित हुए। उन्होंने बेहतरीन तालमेल बिठाते हुए कई मौके बनाए। दूसरी ओर जरमनप्रीत सिंह ने अपने शानदार खेल और कड़ी मेहनत से डिफेंस में चट्टान की तरह मजबूती बनाए रखी। 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में अधिक आक्रामक खेल दिखाया और 33वें मिनट में अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह के फ्लिक को जापानी गोलकीपर किशो कुरोदा ने रोक दिया।

जापान की टीम ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और 39वें मिनट में अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन शोता यामादा की कोशिश से कोई गोल नहीं हो सका। भारत ने जापानी डिफेंस पर दबाव बनाए रखा और 42वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। आदित्य अर्जुन लालागे के पास पर लकड़ा ने रिबाउंड से गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। भारत ने आखिरी क्वार्टर में भी दबदबा बनाए रखा और 48वें मिनट में हार्दिक के बेहतरीन पास पर दिलप्रीत ने रिवर्स हिट लगाकर घरेलू टीम को बढ़त दिला दी।

टूर्नामेंट में अजेय रहा भारत
बढ़त लेने के बाद भारतीय टीम का खेल पूरी तरह बदल गया। 53वें मिनट में जुगराज ने भारत के तीसरे पेनल्टी कॉर्नर को सटीक तरीके से गोल में बदलकर बढ़त को और बढ़ा दिया। इसके बाद भारत को रोकना मुश्किल हो गया। लकड़ा के शुरुआती शॉट को जापानी गोलकीपर ने रोक दिया था, लेकिन उसके बाद विवेक ने सर्कल के ऊपर से एक जोरदार हिट लगाकर गोल कर दिया। मैच खत्म होने के ठीक 12 सेकेंड पहले जापान को अपना चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कप्तान फुजीशिमा का शॉट बाहर चला गया। इस तरह भारत टूर्नामेंट में अजेय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed