Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   If passenger pressure increases, three more CNG buses will be deployed on the roads.

Udham Singh Nagar News: यात्रियों का दबाव बढ़ा तो सड़कों पर उतारी जाएंगी तीन और सीएनजी बसें

Thu, 05 Nov 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 05 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
If passenger pressure increases, three more CNG buses will be deployed on the roads.
रुद्रपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए रुद्रपुर डिपो ने तैयारियां पूरी कर ली है। डिपो की अन्य बसों की तरह यात्रियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली रूट पर चलने वाली सीएनजी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। फिलहाल तीन बसें बढ़ाए जाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी रुद्रपुर से रोजाना बड़ी संख्या में लोग दिल्ली रूटों के लिए सफर करते हैं। त्योहारी सीजन में तो यात्रियों की आवाजाही के मुकाबले सार्वजनिक परिवहन के सीमित विकल्प कई बार परेशानी का सबब बनते हैं। रोडवेज बसों में जगह नहीं मिलने या बसों का इंतजार लंबा होने पर यात्रियों को मजबूरन निजी वाहनों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों का दबाव बढ़ने पर रुद्रपुर डिपो के सीएनजी बस बेड़े का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल डिपो से नौ सीएनजी बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और विभिन्न रूटों पर मांग को देखते हुए अतिरिक्त बसें सड़कों पर उतारने की योजना है। जिन रूटों पर यात्रियों का दबाव अधिक होगा, वहां बसों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। यात्री भार के आकलन के बाद अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया जाएगा। सीएनजी बसों की संख्या बढ़ने से सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मजबूत होगा। इससे यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करने और निजी वाहनों पर निर्भर रहने की मजबूरी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
यात्रियों की संख्या और बसों की मांग का लगातार आकलन किया जा रहा है। दबाव बढ़ने पर अतिरिक्त सीएनजी बसें चलाने की व्यवस्था की जाएगी। - मधुसूदन मिश्रा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed