{"_id":"6aecbef9f05cae2f480295ac","slug":"festive-buzz-returns-to-the-electronics-market-for-diwali-kashipur-news-c-235-1-ksp1008-151137-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दिवाली पर इलेक्ट्रॉनिक बाजार में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दिवाली पर इलेक्ट्रॉनिक बाजार में लौटी रौनक
Thu, 05 Nov 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। दिवाली में इलेक्ट्रॉनिक बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। टीवी, फ्रिज, ओवन, मोबाइल और एलईडी लाइट की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। विक्रेताओं का कहना है कि ग्राहक समझदारी से खरीदारी कर रहे हैं।
कई ग्राहक छोटा मॉडल चुनकर या ईएमआई का सहारा लेकर अपने घर के लिए नया सामान ले जा रहे हैं। कच्चे माल और परिवहन की लागत बढ़ने से टीवी, फ्रिज, एसी और गीजर के दाम तीन से सात फीसदी तक बढ़े हैं। इसके बावजूद बाजार में खरीदारी का उत्साह बरकरार है। दुकानदारों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर और आकर्षक स्कीम शुरू की हैं जिसका ग्राहकों को लाभ मिल रहा है।
इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर करीब 70 फीसदी बिक्री ईएमआई पर हो रही है जिससे हर वर्ग के ग्राहक आसानी से नया सामान खरीद पा रहे हैं। एलजी के सेल्स मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि धनतेरस के मौके पर ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और लोग ब्रांडेड सामान में रुचि दिखा रहे हैं। सैमसंग के एग्जीक्यूटिव मुकेश कुमार ने बताया कि ग्राहक 32 इंच का टीवी पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने पुराना टीवी एक्सचेंज कर नया टीवी लिया है जिससे उन्हें अच्छी छूट भी मिली है।
विज्ञापन
फ्रिज के दाम में मामूली बढ़ोतरी के बाद भी ग्राहक नई तकनीक वाले फ्रिज खरीद रहे हैं। गिफ्ट के लिए ओवन की जगह मिक्सर-ग्राइंडर की मांग बढ़ी है जो बजट में भी है और उपयोगी भी। काशीपुर में सजावटी लाइटों, गैजेट्स और छोटे अप्लायंसेज की मांग अच्छी बनी हुई है। बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल और दुकानदारों के उत्साह से साफ है कि इस दिवाली इलेक्ट्रॉनिक बाजार में खुशियों की रोशनी बरकरार है।