{"_id":"6ac5175b554288ec2704accc","slug":"video-the-transport-department-launched-a-checking-drive-regarding-the-safety-of-school-children-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान
रुड़की। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। आदर्श नगर, मलकपुर चुंगी, सोलानी पुल समेत विभिन्न स्थानों पर स्कूल बस, वैन और अन्य वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान कई वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते मिले।
चेकिंग के दौरान कुछ स्कूली वैन में क्षमता से अधिक यानी 7 सीटर वैन में 18 बच्चे बैठे मिले। जहां बच्चों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया था। बच्चों की सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं किए जाने पर टीम ने वाहन चालकों को फटकार लगाई और कार्रवाई की। वहीं, परिवहन विभाग की टीम को चेकिंग करते देख कुछ स्कूली वाहन चालकों ने रास्ता बदलकर वाहन दौड़ा दिए। टीम ने ऐसे वाहनों को रोकने का प्रयास किया। अभियान के दौरान बिना जरूरी दस्तावेज, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। परिवहन विभाग से सहायक उप-निरीक्षक इजारुल हक ने स्कूल वाहन संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न किया जाए। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।