फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girls' Kabaddi teams from 28 states reached Laksar

Roorkee News: 28 राज्यों की बालिका कबड्डी टीमें पहुंचीं लक्सर

Wed, 07 Oct 2026 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Girls' Kabaddi teams from 28 states reached Laksar
जमदग्नि पब्लिक स्कूल में छह अक्तूबर से शुरू हुई राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक व स्कूल के चेयरमैन ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया। प्रतियोगिता 11 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से भी खिलाड़ी पहुंचे हैं। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और अंडमान-निकोबार समेत विभिन्न राज्यों से आए दो हजार से अधिक खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने कहा कि खिलाड़ी खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। चेयरमैन ओमप्रकाश जमदग्नि ने देश-विदेश से पहुंची खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान सीबीएसई के राहुल अहलावत, महिपाल राठी, निदेशक अभिषेक जमदग्नि, प्रधानाचार्य मीनू शर्मा और इवेंट इंचार्ज सुमित ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed