फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Gold medalist Pragya Saini honored

Roorkee News: स्वर्ण पदक विजेता प्रज्ञा सैनी का सम्मान

Wed, 07 Oct 2026 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Gold medalist Pragya Saini honored
खेल महाकुंभ में स्वर्ण पदक जीतकर राधे-राधे बॉक्सिंग अकादमी और हरिद्वार का नाम रोशन करने वाली प्रज्ञा सैनी को मेहवड़ खुर्द सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता अनिल पाल ने अपने आवास पर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राधे-राधे बॉक्सिंग अकादमी के संचालक जेपी सैनी, बॉक्सिंग प्रशिक्षक आदित्य प्रताप सैनी और प्रज्ञा के पिता संजय सैनी का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और अनुशासन ही उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। प्रज्ञा सैनी की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। अनिल पाल ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रज्ञा की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed