फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accused arrested in Jan Shatabdi Express for snatching earrings

Roorkee News: जनशताब्दी एक्सप्रेस में कुंडल छीनने की घटना का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in Jan Shatabdi Express for snatching earrings
जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में महिला यात्री के कान में पहना कुंडल छीनने की वारदात का खुलासा करते हुए जीआरपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पर भी एक महिला यात्री के साथ वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


जीआरपी लक्सर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हाथरस निवासी विनित की ओर से मेरठ जीआरपी में दर्ज कराई गई जीरो एफआईआर में बताया गया था कि 13 सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से हरिद्वार से मेरठ आ रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान बाईपास मार्ग पर ट्रेन में मौजूद एक बदमाश उनकी पत्नी के कानों में पहना कुंडल झपटकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। मामला लक्सर जीआरपी को भेज दिया गया था। उपनिरीक्षक रचना देवरानी के नेतृत्व में पुलिस टीम वारदात के खुलासे में जुटी थी। काफी भागदौड़ के बाद पुलिस को आरोपी के संबंध में जानकारी हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी को एक ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आसिफ निवासी एकता कालोनी सहारनपुर बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने 17 सितंबर को भी चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पर डीएलएस पैसेंजर ट्रेन में एक महिला यात्री का कुंडल चोरी किए जाने की बात स्वीकार की। चोरी के कुंडल बेचकर हासिल की गई 8650 रुपये की नकदी बरामद करने के साथ ही आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


अगस्त माह में ही जेल से छूटा था आरोपी

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नशे का आदि है। नशे की लत को पूरा करने के लिए वह ट्रेनों में चोरी और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी एक मामले में सहारनपुर जेल में बंद था। अगस्त माह में ही वह जेल से छूटकर आया था। जेल से छूटने के बाद उसने फिर चोरी और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed