{"_id":"6ac678b37a6cbb96c90002f6","slug":"nine-government-primary-schools-rely-on-a-single-teacher-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1084914-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नौ राजकीय प्राथमिक विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नौ राजकीय प्राथमिक विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे
विज्ञापन
ब्लॉक रुड़की के नौ राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था एक-एक शिक्षक के भरोसे चल रही है। इन विद्यालयों में तैनात एकमात्र शिक्षक को ही बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी संभालनी पड़ रही है। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित होने के साथ ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
ब्लॉक रुड़की के अंतर्गत नौ एकल शिक्षक वाले राजकीय प्राथमिकी विद्यालयों में विद्यार्थियों को एक ही शिक्षक पढ़ा रहे है। अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को एक साथ संभालना शिक्षक के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। शिक्षक को एक कक्षा में पढ़ाने के दौरान दूसरी कक्षाओं के बच्चों को स्वयं पढ़ाने के लिए छोड़ना पड़ रहा है।
वहीं छोटे बच्चों को कक्षाओं से लेकर लंच के समय संभालना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, एमडीएम, विभागीय रिकॉर्ड तैयार करने और अन्य प्रशासनिक कार्य भी एकल शिक्षक को ही करने पड़ रहे हैं। वहीं अभिभावकों का भी कहना है कि जमीनी स्तर पर बच्चों की शिक्षा की नींव मजबूत करने के लिए पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की तैनाती जरूरी है।
विज्ञापन
एक शिक्षक पर कई कक्षाओं का भार होने से बच्चों को पूरा समय नहीं मिल पाता। रुड़की खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर का कहना है कि एकल शिक्षक वाले विद्यालयों की छात्र संख्या के आधार पर आवश्यकता वाले विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था के अनुसार तैनाती करने का प्रयास किया जा रहा है।
एकल शिक्षक वाले स्कूलों की सूची
क्रम संख्या विद्यालय
01 राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोहलपुर गाड़ा
02 राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाताखेड़ी-2
03 राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगला कुबड़ा
04 राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमालपुर सैनी बास
05 राजकीय प्राथमिक विद्यालय मूलेवाला
06 राजकीय प्राथमिक विद्यालय हथियाथल (भेजे हैं पर ज्वाइन नहीं किया)
07 राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-15
08 राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुम्मावाला
09 राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरतपुर