{"_id":"6aef30cfb87159334f0ab678","slug":"video-varanasi-consecration-of-five-idols-including-that-of-goddess-mahalakshmi-four-day-festival-of-worship-begins-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: महालक्ष्मी के साथ पांच प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, चार दिवसीय पूजनोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: महालक्ष्मी के साथ पांच प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, चार दिवसीय पूजनोत्सव शुरू
वाराणसी। युवा अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट की ओर से शनिवार को श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, टाउन हॉल में चार दिवसीय कुलदेवी श्रीमहालक्ष्मी पूजनोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंच प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कर विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान भगवान गणेश, कुलदेवी श्रीमहालक्ष्मी, माता सरस्वती, माता काली और महाबली हनुमान की विशेष आराधना हुई।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई प्राण प्रतिष्ठा
आचार्य पंडित विकास महाराज के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। कौस्तुभ गर्ग, पूजा गर्ग, प्रतीक अग्रवाल और श्वेता अग्रवाल ने सपत्नीक पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पांचों प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
मां के खजाने का होगा वितरण
पूजनोत्सव के दौरान मां के खजाने का भी पूजन किया गया। आयोजन के तहत पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच खजाने का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अजय कृष्ण अग्रवाल, सलिल अग्रवाल और आमोद अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।