Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chhath puja 2026 in Varanasi Exercise extra caution at ghats and adhere to safety standards

छठ: गंगा घाटों पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, क्या करें-क्या न करें; इमरजेंसी में 1077 पर करें कॉल

Sat, 14 Nov 2026 12:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 14 Nov 2026 12:20 PM IST
सार

छठ पर्व पर घाटों और जलाशयों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की कि निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही पूजा-अर्चना करें।

विज्ञापन
Chhath puja 2026 in Varanasi Exercise extra caution at ghats and adhere to safety standards
छठ पूजा के लिए तैयार कुंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पर्व पर गंगा घाटों, तालाबों और कुंडों पर अप्रिय घटना से बचने के लिए जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि छठ को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए हर नागरिक का जागरूक और जिम्मेदार होना जरूरी है।

विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार, घाटों और जलाशयों पर भीड़ जुटने से डूबने, फिसलने, भगदड़, नाव दुर्घटना, विद्युत दुर्घटना और आगजनी जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में श्रद्धालु छठ पूजा और अर्घ्य के लिए प्रशासन की ओर से निर्धारित सुरक्षित घाटों का ही उपयोग करें। 
विज्ञापन


प्रतिबंधित, असुरक्षित और अधिक गहराई वाले स्थानों पर जाने से बचें। नदी या अन्य जलाशयों में उतरते समय पानी की गहराई, बहाव और जलस्तर का ध्यान रखें। निर्धारित सुरक्षित सीमा के भीतर ही पूजा-अर्चना करें। घाटों पर की गई बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतों और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का पालन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ वाले स्थानों पर धक्का-मुक्की, दौड़ने और अनावश्यक रूप से रुकने से बचें। आवागमन के लिए निर्धारित प्रवेश और निकास मार्गों का ही इस्तेमाल करें।

Trending Videos

श्रद्धालु ये करें

  • प्रशासन की ओर से निर्धारित सुरक्षित घाटों एवं जलाशयों का ही चयन करें।
  • घाटों पर आने-जाने के लिए निर्धारित मार्गों का उपयोग करें।
  • नदी और जलाशयों में उतरते समय गहराई एवं पानी के बहाव का ध्यान रखें। निर्धारित सुरक्षित सीमा में ही रहें।
  • बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के साथ विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को अकेला न छोड़ें।
  • घाटों की सीढ़ियों, फिसलन वाले स्थानों और जलमग्न क्षेत्रों में सावधानी से आवागमन करें।
  • नाव से यात्रा करते समय केवल अधिकृत नावों का उपयोग करें। सभी यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट पहनना सुनिश्चित करें।
  • विद्युत पोल, खुले तारों और अस्थायी विद्युत कनेक्शन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
  • घाटों पर तैनात पुलिसकर्मियों, जल पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और बचाव दल के निर्देशों का पालन करें।
  • भीड़ में परिवार के सदस्यों के साथ संपर्क बनाए रखें। बच्चों के पास पहचान संबंधी जानकारी और अभिभावक का मोबाइल नंबर जरूर रखें।
  • किसी व्यक्ति के डूबने या दुर्घटना होने पर तत्काल पुलिस, जल पुलिस अथवा प्रशिक्षित बचाव दल को सूचना दें।
  • भगदड़ या अव्यवस्था की स्थिति में शांत रहें और निर्धारित निकास मार्ग से सुरक्षित स्थान पर जाएं।
  • पूजा सामग्री और अन्य कचरे को निर्धारित कूड़ेदान या संग्रहण स्थल पर ही डालें।
  • मौसम संबंधी चेतावनियों और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के प्रति सतर्क रहें।

श्रद्धालु ये न करें

  • गहरे पानी में न जाएं और प्रशासन की ओर से निर्धारित सुरक्षित सीमा का उल्लंघन न करें।
  • प्रतिबंधित, असुरक्षित घाटों पर पूजा-अर्चना या स्नान न करें।
  • बच्चों को अकेले नदी, तालाब या अन्य जलाशयों के पास न जाने दें।
  • नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को न बैठाएं। बिना लाइफ जैकेट के नाव में यात्रा न करें।
  • खुले विद्युत तारों, पोल, जनरेटर और अस्थायी विद्युत कनेक्शन को न छुएं।
  • घाटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखों, आतिशबाजी या ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल न करें।
  • नदी और जलाशयों में प्लास्टिक, पॉलिथीन, कूड़ा-कचरा या पूजा सामग्री न फेंकें।
  • बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतों और प्रतिबंधित क्षेत्रों से जुड़े निर्देशों का उल्लंघन न करें।
  • अफवाहों या अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें प्रसारित करें।
  • जल दुर्घटना या किसी व्यक्ति के डूबने पर खुद पानी में उतरकर बचाव का प्रयास न करें। तत्काल प्रशिक्षित बचाव दल को सूचना दें।

नाविकों और आयोजकों से भी सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने घाटों पर पूजा का आयोजन करने वाले आयोजकों और नाविकों से भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। नाविक नावों का संचालन निर्धारित क्षेत्र में ही करें और उनकी क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाएं। प्रत्येक यात्री के लिए लाइफ जैकेट की उपलब्धता और उसका इस्तेमाल सुनिश्चित करें। घाटों पर अस्थायी विद्युत व्यवस्था सुरक्षित तरीके से कराएं। खुले तारों और असुरक्षित विद्युत कनेक्शन को तत्काल दुरुस्त कराएं। पूजा स्थलों पर आवागमन और निकास के रास्ते अवरुद्ध न करें तथा भीड़ नियंत्रित रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1077 पर करें संपर्क
जल दुर्घटना, डूबने, आगजनी, विद्युत हादसे या भगदड़ जैसी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों, जल पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों या बचाव दल को सूचना दें। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, वाराणसी के आपदा हेल्पलाइन नंबर 1077 पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed