Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   kachchi dargah raghopur bridge Naming Row: Rohini Acharya Says Bridge Should Be Named After Lalu Prasad Yadav

बिहार: 'नीतीश सेतु' पर सियासी घमासान, रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल, सम्राट सरकार से क्या मांग की?

Sat, 14 Nov 2026 12:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 14 Nov 2026 12:00 PM IST
सार

कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर करने पर सियासत गरमा गई है। रोहिणी आचार्य ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। इतना ही नहीं उन्होंने इस पुल का नाम अपने पिता के नाम पर करने की मांग की है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
kachchi dargah raghopur bridge Naming Row: Rohini Acharya Says Bridge Should Be Named After Lalu Prasad Yadav
रोहिणी आचार्य और लालू प्रसाद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ किए जाने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए पुल का नाम ‘सामाजिक न्याय सेतु’ रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो पुल का नाम लालू प्रसाद यादव के नाम पर रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन


रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सरकार के नामकरण के फैसले पर आपत्ति जताई। उन्होंने लिखा कि राघोपुर दियारा क्षेत्र के समग्र विकास और इस इलाके को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लालू प्रसाद यादव ने लगातार गंभीर और सार्थक प्रयास किए थे। उनके मुताबिक, पुल के निर्माण की नींव मजबूत करने में लालू प्रसाद यादव की भूमिका रही है।

विज्ञापन

बिहार: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर पुल का नाम 'नीतीश सेतु', सीएम सम्राट ने किया एलान; पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

‘निर्माण का श्रेय दूसरों के नाम करना अफसोसजनक’
रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में कहा कि ऐतिहासिक राघोपुर पुल के निर्माण का श्रेय दूसरों के नाम किए जाने का फैसला अफसोसजनक है। उन्होंने इसे राजनीतिक श्रेय लेने की कोशिश से जोड़ते हुए कहा कि केवल राजनीतिक फायदे के लिए नामकरण करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने लिखा कि राघोपुर की जनता चाहती है कि पुल का नाम या तो ‘सामाजिक न्याय सेतु’ हो या फिर लालू प्रसाद यादव के नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने पुल के निर्माण के फैसले की नींव मजबूत की थी। ऐसे में नामकरण के फैसले पर सवाल उठाना लाजिमी है। रोहिणी आचार्य के इस बयान के बाद राघोपुर पुल के नामकरण को लेकर राजनीतिक बहस और तेज होने के आसार हैं।



एक दिन पहले सीएम सम्राट चौधरी ने की थी घोषणा
दरअसल, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राघोपुर-बिदुपुर पुल का शुभारंभ करने के लिए बिहार दौरे पर आ रहे हैं। उससे पहले 13 नवंबर को सीएम सम्राट चौधरी ने इस पुल का नाम नीतीश सेतु करने का एलान किया था। उन्होंने कहा कि अब इस पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ किया गया है। पीएम मोदी 21 नवंबर को इस पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

नीतीश कुमार ने कहा था- सपना साकार हो गई
नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने इस पुल की बुनियाद रखी थी। वह बार-बार इस पुल का निरीक्षण करने आते थे। पिछले साल 23 जून को जब इस छह लेन के ब्रिज का काम पूरा हुआ और इस पर गाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ तो तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि आजादी के 76 साल बाद राघोपुर दियारा का इलाका राजधानी पटना से सीधे कनेक्ट हो गया है। तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि अत्यंत खुशी हो रही है कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया दिया गया। इस छह लेन गंगा पुल के निर्माण के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे थे। मैंने निर्माणाधीन कार्य का नियमित निरीक्षण कर पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। संतोष की बात है कि अब यह सपना साकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed