{"_id":"6ab3c98f94215fbc580999f4","slug":"video-subhash-rajbhar-targets-omprakash-over-demand-for-purvanchal-state-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल राज्य की मांग पर सुभाष राजभर ने ओमप्रकाश पर साधा निशाना; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल राज्य की मांग पर सुभाष राजभर ने ओमप्रकाश पर साधा निशाना; VIDEO
पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आह्वान पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुभाष राजभर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर राजभर समाज को लॉलीपॉप दिखाने का काम किया है। यूपी की आबादी बढ़ रही है तो इसका मतलब यह नहीं कि प्रदेश को बांट दिया जाए।
डॉ. सुभाष राजभर ने कहा कि भारत विविधता में एकता वाला देश है और यही स्थिति उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देती है। उनके अनुसार ओमप्रकाश राजभर ने यूपी के बाबा यानी मुख्यमंत्री और अपने समाज के लोगों को झांसा देने के लिए नया मुद्दा उठाया है।
उन्होंने दावा किया कि राजभर समाज के लोगों में ओमप्रकाश राजभर को लेकर नाराजगी है और वह भी इससे परिचित हैं। डॉ. सुभाष ने कहा कि आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा भुगतने की आशंका के चलते ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाज को प्रभावित करने के लिए अलग राज्य का मुद्दा उठाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।