Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Car catches fire while moving on highway in Fatehabad; four occupants jump out to save their lives
{"_id":"6ab3775e728a01ade80bdc0d","slug":"video-car-catches-fire-while-moving-on-highway-in-fatehabad-four-occupants-jump-out-to-save-their-lives-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में हाईवे पर चलती कार में लगी आग, चार सवारों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में हाईवे पर चलती कार में लगी आग, चार सवारों ने कूदकर बचाई जान
सिरसा हाईवे पर गांव धांगड़ के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में चार लोग सवार थे और सभी फतेहाबाद से सिरसा की तरफ जा रहे थे। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने स्थिति को भांपते हुए कार को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद कार में सवार चारों लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। वहीं दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
कार में आग लगने के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। आग किस कारण लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।