फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच मौतों की गुत्थी उलझी: परिजनों का आरोप- पुलिस फायरिंग में बेटे की मौत, आरोपों को पुलिस ने किया खारिज

Wed, 23 Sep 2026 04:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 23 Sep 2026 04:29 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में चार कत्ल और आरोपी की मुठभेड़ में मौत होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी अरविंद की बहन और मां ने शौर्य की मौत पुलिस की गोली से होने का दावा किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी ने ही बेटे को गोली मारी थी। 

विज्ञापन
Azamgarh murder case Arvind sister and mother stated Shaurya died from police bullet
आरोपी अरविंद की मां और बहन व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में हुई पांच मौतों के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी अरविंद सिंह के आठ वर्षीय बेटे शौर्य सिंह की मौत पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिवार का आरोप है कि शौर्य की मौत पुलिस की गोली से हुई है, जबकि पुलिस इसे आरोपी की गोली से हुई जवाबी कार्रवाई बता रही है। इस घटना में आरोपी, उसकी पत्नी और दो पंडितों सहित कुल पांच लोगों की जान गई है।

Azamgarh murder case Arvind sister and mother stated Shaurya died from police bullet
आजमगढ़ हत्याकांड के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आधार कार्ड के विवाद ने लिया खूनी हिंसा का रूप
मंगलवार शाम को आरोपी अरविंद सिंह के घर पर प्रेत बाधा दूर करने के लिए एक अनुष्ठान चल रहा था। बाजार से लौटने के बाद अरविंद ने पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता और दो पंडितों महेंद्र पाठक व अखिलेश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग के बाद अरविंद ने अपने बच्चों के साथ खुद को घर में बंद कर लिया। सूचना मिलने पर वाराणसी जोन के एडीजी और जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

Azamgarh murder case Arvind sister and mother stated Shaurya died from police bullet
आरोपी अरविंद की मां व बहन - फोटो : अमर उजाला

आरोपी की मां और बहन ने कही ये बात
आरोपी की मां श्याम बली देवी और बहन साधना ने आरोप लगाया कि आठ वर्षीय शौर्य सिंह की मौत पुलिस की गोली से हुई है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने बेटे को गोली मार दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। आरोपी की गोली से घायल बच्चे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें; यूपी में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: स्टन ग्रेनेड, टियर गैस, गेट तोड़ा... फिर एनकाउंटर, सात घंटे तक क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Azamgarh murder case Arvind sister and mother stated Shaurya died from police bullet
तीनों मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यह है पूरा मामला
अरविंद सिंह के घर में तीन-चार दिन से पूजा चल रही थी। मंगलवार शाम को अरविंद बाजार से घर पहुंचा। उसने पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाद के दौरान अरविंद ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता और दो पंडितों की मौत हो गई। फायरिंग होते ही पूजा में शामिल अन्य पंडित मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
Azamgarh murder case Arvind sister and mother stated Shaurya died from police bullet
आरोपी अरविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला

प्रेत बाधा और पुलिस कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के घर में प्रेत बाधा दूर करने के लिए अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। आरोपी की पत्नी और मां को लगता था कि अरविंद पर प्रेत बाधा है। बताया जा रहा है कि अरविंद सिंह के बड़े भाई का कई साल पहले मर्डर हुआ था। इस कारण अरविंद डिप्रेशन में चल रहा था। उसकी पत्नी पूजा करवाना चाह रही थीं, जिसका वह विरोध कर रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed