{"_id":"687515df1da05d9bf70af775","slug":"video-students-gheraoed-medical-superintendent-office-over-death-of-bhu-research-student-2025-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीएचयू शोध छात्रा की मौत पर छात्रों ने चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय का किया घेराव, देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू शोध छात्रा की मौत पर छात्रों ने चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय का किया घेराव, देखें VIDEO
काशी हिंदू विश्वविद्यालय की शोध छात्रा नाजुक भसीन की हुई मौत मामले सोमवार को बीएचयू के छात्रों ने चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। छात्रों का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता शिवांश सिंह ओर अधिवक्ता संतोष कुमार त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में धरने पर बैठ गए। छात्रों ने शोध छात्रा की हुई मौत के कारणों को सार्वजनिक करने को कहा। अधिवक्ता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीएचयू प्रशासन शोध छात्रा की हेल्थ डायरी जल्द से जल्द सार्वजनिक करें। इसके साथ ही छात्रा की मौत किन कारणों से हुई उसे भी सार्वजनिक करें। वहीं, बीएचयू के छात्र नेता शिवांश सिंह ने कहा कि बीएचयू में 40 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों और कर्मचारियों के लिए आईसीयू में बेड रिजर्व किए जाएं। इसी क्रम में सूचना मिलते ही लंका पुलिस धरना स्थल पर पहुंच गई। जब बात नहीं बनी तो छात्रों से मिलने चिकित्सा अधीक्षक आएं, जिनको आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।