{"_id":"6a9e340e9560b1ab180fa099","slug":"dr-t-k-lahiri-case-ravindra-jaiswal-said-when-he-arrived-to-meet-and-learned-untoward-incident-occurred-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. टीके लहरी मामला: डॉ. लहरी से मिलने पहुंचा तो पता चला कोई अप्रिय घटना हुई है, रविंद्र जायसवाल ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. टीके लहरी मामला: डॉ. लहरी से मिलने पहुंचा तो पता चला कोई अप्रिय घटना हुई है, रविंद्र जायसवाल ने कही ये बात
Mon, 07 Sep 2026 09:18 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:18 AM IST
सार
बीएचयू में डॉ. टीके लहरी की पिटाई का मामला बढ़ता ही जा रही है। इसे लेकर रविंद्र जायसवाल ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि डॉ. लहरी से मिलने पहुंचा तो उनकी आंखों में लालिमा थी।
विज्ञापन
डॉ. टीके लहरी से मिलने पहुंचे राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में भर्ती पद्मश्री डॉ. टी.के. लहरी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने इलाज के दौरान हुई घटना को लेकर चिंता जताई है। राज्यमंत्री ने रविवार की देर रात को अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मुलाकात और इसके बाद दिए गए निर्देशों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने पोस्ट में बताया कि डॉ. लहरी की आंखों में कुछ लालिमा दिखाई दी। उन्होंने इस बारे में डॉ. लहरी से पूछा तो उन्होंने इशारों में बताया कि आंख में कोई परेशानी नहीं है और वह स्वस्थ हैं। हालांकि, राज्यमंत्री ने कहा कि उन्हें डॉ. लहरी का इशारा ठीक नहीं लगा। इसी दौरान उन्हें इलाज के दौरान किसी अप्रिय घटना के होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने बीएचयू के डायरेक्टर प्रो. एसएन शंखवार, चीफ प्रॉक्टर और एसीपी भेलूपुर को सख्त निर्देश दिए हैं कि घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई जाए। कमेटी पूरे मामले की जांच कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन