{"_id":"65599f3c59e50530bb0a5ed3","slug":"video-prayed-to-mother-ganga-in-varanasi-for-the-victory-of-team-india-in-the-world-cup-final-match-performed-aarti","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टीम इंडिया की जीत के लिए काशी में खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ मां गंगा की आरती, जीत की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टीम इंडिया की जीत के लिए काशी में खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ मां गंगा की आरती, जीत की कामना
काशी के पौराणिक सिंधिया घाट के गंगा तट पर नमामि गंगे व महर्षि योगी वेद विद्यालय के वेदपाठी बटुकों ने टीम इंडिया की जीत के लिए गंगा आरती का आयोजन किया । इस दौरान भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की गई। हमारी टीम अब तक जीती है आज भी जीतेगी आगे भी जीतेगी इस भाव से उनको शक्ति मिले उनको ऊर्जा मिले उत्साह बना रहे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर मां गंगा की आरती उतारी गई।
भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी काशी से भारतीय टीम को संदेश दिया गया कि पूरा भारत उनके साथ है। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि महान भारत बनाने के लिए केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि भारत के हर व्यक्ति को जीत की भावना से खड़ा होना है। भारत जीतेगा इस स्प्रिट के साथ पूरा विश्वास है नमो स्टेडियम में नमो भारत जीतेगा।
जीतेगा भाई जीतेगा हिन्दुस्तान जीतेगा के जय घोष से हमने मां गंगा से प्रार्थना की है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से अथर्वराज पांडेय, महानगर सहसंयोजक सरिका गुप्ता, महानगर सहसंयोजक सीमा चौधरी, सोनू जी, पंकज कुमार अधिवक्ता दिल्ली हाई कोर्ट, पिंटू शर्मा, संजय गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में नागरिक गण मौजूद रहे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।