फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother arrested in daughter misdeed case father previously jailed and issued death threats in varanasi

बेटी से दुष्कर्म केस में मां गिरफ्तार: पिता भी जा चुका है जेल, दी थी जान से मारने की धमकी; जानें पूरा मामला

Fri, 11 Sep 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 11 Sep 2026 05:56 AM IST
सार

मिर्जामुराद में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, विवेचना में पीड़िता के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर महिला की भूमिका सामने आई थी। पति को पुलिस तीन सितंबर को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
Mother arrested in daughter misdeed case father previously jailed and issued death threats in varanasi
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मिर्जामुराद पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता की मां को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मुकदमे की विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और सामने आए अन्य तथ्यों के आधार पर घटना में महिला की भूमिका सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे मामले में वांछित किया था। गुरुवार को वह मुकदमे की जानकारी लेने मिर्जामुराद थाने पहुंची थी, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा के अनुसार, पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने और बाद में उसे बहला-फुसलाकर साथ ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी पति को तीन सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन

विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान पीड़िता की मां की भूमिका भी सामने आई। इसके बाद उसे मामले में वांछित किया गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

गुरुवार को महिला मुकदमे से संबंधित जानकारी लेने के लिए मिर्जामुराद थाने पहुंची। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की पहचान से संबंधित किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed