{"_id":"6ac3b3a717132e0d4006ba87","slug":"video-national-t-20-divyang-cricket-tournament-to-be-held-in-kashi-from-october-9-to-11-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी में नौ से 11 अक्तूबर तक होगा राष्ट्रीय T-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में नौ से 11 अक्तूबर तक होगा राष्ट्रीय T-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट
सेवा संकल्प माह के अंतर्गत उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में राष्ट्रीय T-20 दिव्यांगजन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 9, 10 एवं 11 अक्तूबर 2026 को सिगरा स्टेडियम में आयोजित होगी। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन एवं भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयुक्त सौजन्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन अवसर पर बहराइच निवासी धर्मेंद्र द्वारा 9 सेकंड में 76 नारियल फोड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव संजय चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल छह टीमें-उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं विदर्भ-भाग लेंगी। सभी टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 8 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचेंगी। आल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने कहा कि दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और उन्हें खेल के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सहभागिता को मंच प्रदान करेगी। आयोजन में विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव, गौतम जायसवाल, रोशन द्विवेदी, सुबोध राय, प्रदीप राजभर, मदनमोहन वर्मा एवं प्रांजल अग्रहरि सहित आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता का संयोजन बीर भद्र सिंह द्वारा किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।