Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
In Jalandhar, a speeding car driven by an intoxicated person rammed into parked vehicles and overturned; three people have been detained.
{"_id":"6ac360cf61eb41ef330ee783","slug":"video-in-jalandhar-a-speeding-car-driven-by-an-intoxicated-person-rammed-into-parked-vehicles-and-overturned-three-people-have-been-detained-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में नशे में कार तेज रफ्तार में दाैड़ाई, खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारकर पलटी, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में नशे में कार तेज रफ्तार में दाैड़ाई, खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारकर पलटी, तीन हिरासत में
जालंधर के गुलाब देवी रोड स्थित रोज बाग कॉलोनी में कथित तौर पर शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चला रहे युवकों ने जमकर हंगामा मचा दिया। तेज गति से आई कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद कार हवा में उछलकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। हादसे के समय कार में 4 युवक सवार थे। कार पलटने के बाद 3 युवक मौके पर मौजूद रहे, जबकि उनका एक साथी कथित तौर पर वहां से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार सवार युवक मॉडल हाउस और भार्गव कैंप क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शी नवीन सचदेवा के अनुसार, तेज धमाके की आवाज सुनकर जब लोग बाहर आए तो कार एक खड़ी गाड़ी से टकराने के बाद पलटी हुई मिली। एक दंपती ने आरोप लगाया कि कार सवार युवक 12 फुटी रोड से उनका पीछा कर रहे थे और एक्टिवा के आगे कट मारकर वीडियो बना रहे थे।
हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच अधिकारी नरेश कुमार के अनुसार, पुलिस को 112 नंबर से कार पलटने की सूचना मिली थी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया और युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, युवकों ने शुरुआती पूछताछ में दावा किया कि कोई उनका पीछा कर रहा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और बयानों व जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।