{"_id":"6ac3d464a3b2b59b57056477","slug":"kashi-historic-chitrakoot-ramlila-begins-with-mukut-pujan-ceremony-in-varanasi-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में रामलीला: मुकुट पूजन के साथ काशी की ऐतिहासिक चित्रकूट रामलीला का शुभारंभ, 500 वर्ष पुरानी परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में रामलीला: मुकुट पूजन के साथ काशी की ऐतिहासिक चित्रकूट रामलीला का शुभारंभ, 500 वर्ष पुरानी परंपरा
Mon, 05 Oct 2026 10:16 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:16 PM IST
सार
मुकुट पूजन के साथ काशी की ऐतिहासिक चित्रकूट रामलीला का शुभारंभ सोमवार को हुआ। पूजनोपरांत प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों ने जनकल्याणार्थ लीला संपादन का संकल्प लेकर मुकुट धारण किया और सिंहासन पर विराजमान हुए।
विज्ञापन
मुकुट पूजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी में लगभग 500 वर्ष पुरानी विश्वप्रसिद्ध श्री चित्रकूट रामलीला का शुभारंभ सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधान के साथ हुआ। बड़ा गणेश स्थित अयोध्या भवन में श्री चित्रकूट रामलीला समिति के ओर से आयोजित अनुष्ठान में सर्वप्रथम गणेश, वरुण, किरीट, मुकुट एवं रामायण पूजन संपन्न हुआ।
विज्ञापन
पूजनोपरांत प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों ने जनकल्याणार्थ लीला संपादन का संकल्प लेकर मुकुट धारण किया और सिंहासन पर विराजमान हुए। इस पावन अवसर पर भजन मंडलियों द्वारा मंगलाचरण एवं रामचरितमानस के बाल-काण्ड का संगीतमय सस्वर पाठ किया गया, जिससे समूचा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; वाराणसी: आईआईटी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, अधिवक्ता के निधन पर टली सुनवाई , छह को होगी बहस
विज्ञापन
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रभु के अलौकिक दर्शन कर तुलसी का प्रसाद ग्रहण किया। अंत में लीला व्यवस्थापक पं० मुकुन्द उपाध्याय द्वारा की गई महाआरती के साथ प्रथम दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुबोध अग्रवाल, मोहन कृष्ण अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।