{"_id":"6ac3db1fbc31fb3ee6001071","slug":"police-register-fir-against-man-for-marrying-without-disclosing-hiv-status-in-varanasi-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी के बाद खुला एचआईवी का राज, सच सामने आते ही टूटा रिश्ता; विवाहिता की शिकायत पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी के बाद खुला एचआईवी का राज, सच सामने आते ही टूटा रिश्ता; विवाहिता की शिकायत पर एफआईआर
Mon, 05 Oct 2026 10:45 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:45 PM IST
सार
वाराणसी पुलिस ने एचआईवी छिपाकर शादी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ये कार्रवाई विवाहिता की शिकायत पर की गई है। आरोप है कि युवक की बीमारी छिपाकर शादी की गई थी।
विज्ञापन
महिला और युवक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI
विस्तार
एक परिवार ने एचआईवी पीड़ित बेटे की बीमारी छिपाकर शादी करा दी। बीमारी का पता चलने के बाद पत्नी ने रिश्ता तोड़ दिया। मंडुवाडीह थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
मऊ के एक युवक की शादी 2 फरवरी 2024 को मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज से कोई सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों को एचआईवी संक्रमण का शक हुआ और जांच में यह सही साबित हुआ।
विज्ञापन
युवती के परिवार ने बीमारी छिपाने का आरोप लगाते हुए शादी तोड़ने का फैसला किया। मंडुवाडीह निवासी युवती ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने शादी से पहले लड़के के घर-परिवार और कुंडली की जांच कराई थी। हालांकि, लड़के की एचआईवी जांच नहीं कराई गई।
इस कारण उसका जीवन खराब हो गया। लड़के पक्ष पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।