विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री अम्बरीष सिंह ने राबर्ट्सगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने का ये सबसे अच्छा समय है। अम्बरीष सिंह ने कहा कि हिंदू आदि काल से रामलला के देव स्थान की परिक्रमा करते रहे हैं चाहे वो समय मुगलकाल का रहा हो या फिर अंग्रेजी शासन का। विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री अम्बरीष सिंह ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बछड़ा काटने को असंवेदनशील और अमानवीय कृत्य भी बताया।